हार्ट पेशेंट को क्या क्या सावधानी बरतनी चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 09:19

हार्ट अटैक के बाद सावधानी (Tips to follow after Heart Attack)

हार्ट अटैक के बाद सावधानी बरतना बेहद जरूरी है, क्योंकि सावधानी से किसी भी बीमारी को दूर करने में मदद मिल सकती है। इसलिए हार्ट अटैक के बाद सावधानी रखना बेहद जरूरी है। जैसे:


1. डायट का रखें ध्यान (Healthy diet):

हार्ट अटैक के बाद सावधानी रखना अत्यंत जरूरी है और ऐसी स्थिति में हेल्दी डायट फॉलो करना चाहिए। इसलिए हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, बीन्स, नट्स एवं सीड्स का सेवन करना लाभकारी होता है।
हार्ट पेशेंट्स को अपने डायट में हेल्दी फैट्स जैसे एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल (Extra virgin olive oil) एवं एवोकैडो (Avocado) का सेवन करना चाहिए।
हार्ट अटैक के बाद सावधानी (Tips to follow after Heart Attack) बरतें और डायट में साबूत अनाज को शामिल करें।
मीट के सेवन को लेकर हार्ट के मरीज समझ नहीं पाते हैं, लेकिन हार्ट पेशेंट अपने डायट में चिकन का सेवन कर सकते हैं, लेकिन कम मात्रा में। वहीं अगर आप मछली खाना पसंद करते हैं, मछली (Fish) का सेवन हार्ट अटैक के बाद किया जा सकता है।

हार्ट पेशेंट ऊपर बताई गई चीजों का सेवन कर सकते हैं, लेकिन कुछ ऐसे भी खाद्य पदार्थ होते हैं जिनका सेवन हार्ट पेशेंट्स को नहीं करना चाहिए।

प्रोसेस्ड फूड जैसे चिप्स, कुकीज या क्रेकर्स का सेवन ना करें। इन खाद्य पदार्थों में नमक की मात्रा ज्यादा होती है और न्यूट्रिशन कम, जो हार्ट और पूरे हेल्थ के लिए नुकसानदायक है।
हार्ट अटैक के बाद सावधानी (Tips to follow after Heart Attack) बरतते हुए नमक का सेवन कम से कम करें। ज्यादा नमक का सेवन ब्लड प्रेशर बढ़ाने के साथ-साथ अन्य शारीरिक परेशानियों को पैदा करने में सक्षम है।
हार्ट अटैक के बाद हाई फैट वाले डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन ना करें। इसलिए योगर्ट, दूध या चीज का सेवन अगर करना चाहते हैं, तो लो फैट का सेवन करें।
ऐसे किसी भी ड्रिंक या फूड का सेवन हार्ट पेशेंट को नहीं करना चाहिए जिनमें सोडा, कैंडिस या पेस्ट्री हो।

2. शारीरिक रूप से एक्टिव रहें (Be Physically active):

हार्ट अटैक के बाद सावधानी (Tips to follow after Heart Attack) रखना चाहते हैं, तो शरीर को फिजिकली एक्टिव रखें। बॉडी को फिजिकली एक्टिव रखने के लिए हल्के-फुल्के काम करें।

3. एक्सरसाइज करें (Do workout):

हार्ट पेशेंट अक्सर इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि हार्ट अटैक के बाद एक्सरसाइज करें या ना करें! नैशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन (National Center for Biotechnology Information) में पब्लिश्ड रिपोर्ट के अनुसार हार्ट पेशेंट्स को स्विमिंग (Swimming) या वॉकिंग (Walking) जैसे एक्सरसाइज को अपने दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। हालांकि हार्ट पेशेंट को किसी भी तरह के एक्सरसाइज या योगासन को शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लेना चाहिए।

4. ब्लड प्रेशर रखें कंट्रोल (Control Blood pressure):

बढ़ता ब्लड प्रेशर स्ट्रोक का मुख्य कारण माना गया है। स्ट्रोक (Stroke) की रिकवरी सबसे मुश्किल है और इसका जीवन में अत्यधिक बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखें।

5. ब्लड शुगर लेवल (Blood sugar level):

डाइबिटीज (Diabetes) की समस्या हार्ट अटैक (Heart attack) की आशंका को बढ़ा देती है। दरअसल जब शरीर में इंसुलिन से जुड़ी परेशानी शुरू होती है, तो शरीर में शुगर का स्तर अनियंत्रित हो जाता है और इससे हार्ट अटैक होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हार्ट अटैक के बाद सावधानी (Tips to follow after Heart Attack) रखना चाहते हैं, तो ब्लड शुगर लेवल बैलेंस में रखें।

6. स्मोकिंग ना करें (Avoid smoking):

स्मोकिंग हार्ट प्रॉब्लेम के साथ-साथ कैंसर का मुख्य कारण है। अगर आपको हार्ट अटैक हुआ है, तो ऐसी स्थिति में स्मोकिंग नहीं करना चाहिए एवं थर्ड हैंड स्मोकिंग से भी बचना चाहिए। वहीँ अगर आपको कोई भी हेल्थ कंडिशन (Health Condition) नहीं है, तो भी स्मोकिंग से दूरी बनायें रखें।

हार्ट अटैक के बाद सावधानी बरतने के लिए रखें इन ऊपर बताये छे बातों का ध्यान, लेकिन अगर आपको शारीरिक परेशानी महसूस होती है तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट से सलाह लेना जरूरी है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info